रामगढ़: केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षा 99 प्रतिशत रिजल्ट हुआ। विद्यालय से कुल 155 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था। जिसमें 154 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें 79 विद्यार्थियों ने प्रथम, 70 विद्यार्थियों ने द्वितीय और पांच विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की टॉपर आंचल कुमारी ने 88.60 प्रतिशत, आयशा फातमा ने 86.40 प्रतिशत, मानस कुमार 82.80 प्रतिशत, चंचला कुमारी 82.60 प्रतिशत, सतीश कुमार 82 प्रतिशत, अमन कुमार मुंडा 79.80प्रतिशत, संध्या कुमारी 79.40 प्रतिशत, अनन्या कुमारी सिंह 77.80 प्रतिशत, मोहम्मद अब्बार हुसैन 75.40 प्रतिशत, निगार सुल्ताना 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार विश्वकर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में उनकी मेहनत, उनके माता-पिता, शिक्षकों का सही मार्गदर्शन और क्षेत्र के तमाम अभिभावकों का सहयोग रहा है। जिसकी वजह से विद्यालय ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विद्यालय के सफल प्रतिभागियों को सयाल उत्तरी पंचायत के मुखिया आशा देवी, सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव, सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी, वीरेंद्र पासवान, सत्येंद्र यादव, वरुण कुमार, विमलेश कुमार सहित गए लोगों ने बधाई दी है।
