रामगढ़: पतरातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अनीस अंसारी पिता ताहिर अंसारी पतरातू थाना अंतर्गत सोलिया का रहनेवाला है। उसके पास से टर्की मेड 9एमएम पिस्टल बरामद किया गया है।

इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीती रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलिया गांव निवासी अनीस अंसारी को हथियार के साथ घूमता देखा गया है। सूचना के सत्यापन और अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने छापामारी कर सोलिया में अनीश अंसारी को पकड़ा और पूछताछ की। इस क्रम में अनीस अंसारी की निशानदेही पर उसके घर से 9एमएम का पिस्टल बरामद किया गया। अपने स्वीकारोक्ति बयान में अनीस अंसारी ने पुलिस को बताया कि राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल रखने दिया था। एसडीपीओ ने कहा कि गैंग के संबंध में पुष्टि के लिए अनुसंधान किया जा रहा है। 

मामले को लेकर पतरातू थाना में कांड संख्या 101/2026, दिनांक-26.04.2026 धारा-25 (1A)/25 (1B)a/25(6)/26/35 Arms Act. दर्ज कर अपनी  को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि उस पर पतरातू थाना में पहले से भी एक कांड दर्ज हैं। 

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, पुलिस अवर निरीक्षक अफजल हुसैन सदलबल शामिल थे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!