गिरिडीह: करहरबारी में रविवार को चूना फैक्ट्री विस्थापित मोर्चा गिरिडीह के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवचरण दास ने किया। जिसमें सभी विस्थापित लोगों की उपस्थिति हुई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के जिला कमेटी के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष के अनवर अंसारी और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन जॉनल एरिया उपाध्यक्ष दिलीप मंडल उपस्थिति हुए।
बैठक में सभी विस्थापितों ने अपनी अपनी बातों एवं विचार को रखा तथा सुझाव दिए। जिसमें मुख्य रूप से सीसीएल बनियाडीह जिला गिरीडीह के द्वारा अधिकृत किसानों की जमीन को अंचल गिरिडीह के द्वारा वर्तमान स्थिति सत्यापन पर बल दिया और प्रत्येक विस्थापित को तत्काल सीसीएल ओपन कास्ट में निजी कंपनी कार्यरत में भागीदारी सुनिश्चित करवाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। विस्थापित मोर्चा गिरिडीह जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर अपनी लड़ाई चट्टानी एकता के साथ लड़ने पर भी विमर्श दिया।
वहीं झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन जॉनल एरिया उपाध्यक्ष दिलीप मंडल ने बताया कि गिरिडीह ओपन कास्ट कोलियरी में मजदूरों का जमीन आज से 50 वर्ष पूर्व लिया गया था। जिसपर सीसीएल प्रबंधन ने ना तो मुआवजा दिया और ना ही रोजगार दियि। प्रबंधक अगर इस दिशा में पहल नहीं करती हैं तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में अरविंद साव, गंगेश्वर दास, रवि कंदु, पवन कुमार साहू मुख्तार अंसारी, बाल गोविंद साहू, ईश्वर दास, संजय दास, राम हजम, उस्मान मियां, हसन अंसारी, विल्सन टूरी, प्रदीप सिंह, सोनाराम टुडू, अमन बेसरा सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे।
