मकान सूचीकरण और स्वगणना के संबंध में दी गई जानकारी

रामगढ़: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान की स्वगणना को लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की। एनआईसी रामगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने गया की जनगणना 2027 की सारी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सबसे पहले राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा जिला लेवल मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दिया गया इसके उपरांत वर्तमान में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। जनगणना 2027 के तहत रामगढ़ जिले में 8 चार्ज ऑफिसर बनाए गए हैं जो जनगणना की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे उनकी सहायता के लिए 1870 प्रगणक और 312 सुपरवाइजर्स लगाए गए है। इस बार की पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके तहत 1 से 15 मई तक सेल्फ एन्यूमरेशन का कार्य किया जाएगा। जिससे कि हर व्यक्ति स्वयं से एप की मदद से जनगणना से जुड़ी सारी जानकारियां को भर सकते हैं। इसके बाद प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग का होगा जिसमें मकान की सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी जो की 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगी। इसके उपरांत द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या की गणना अगले वर्ष 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। 

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर जाकर जागरूक हो एवं पूरी जनगणना 2027 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

By Admin

error: Content is protected !!