उरीमारी: विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में रविवार को विस्थापितों और स्थानीय संवेदक संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संवेदक संघ के अध्यक्ष सूरज बेसरा और संचालन सचिव महावीर साव ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उरीमारी और बिरसा परियोजना मे सिविल, ईएन्डएम, सेफ्टी, एक्सावेशन और सर्वे के कार्यों में उरीमारी क्षेत्र से बाहर के संवेदकों को किसी भी हाल में काम नहीं करने दिया जाएगा।

कहा गया कि यहां के विस्थापित और स्थनीय संवेदक सीसीएल द्वारा कम संविदा निकाले जाने के कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। सीसीएल प्रबंधन अधिक से अधिक संविदा निकाले, जिससे विस्थापितों और स्थानीय संवेदकों को समुचित रोजगार मिल सके।

बैठक में झामुमो केंद्रीय सदस्य  सह विस्थापित नेता सोनराम मांझी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष झामुमो हज़ारीबाग सह विस्थापित नेता संजय करमाली, विस्थापित नेता दिनेश करमाली, विनोद हेम्ब्रोम, सुरेश हेम्ब्रोम, सहाबीर हेम्ब्रोम, आनंद बेसरा, इंद्रदीप नायक, शंकर साव, कुलदीप साव, लालधारी साव,भोला साव, जय कुमार महतो, चुरामन ठाकुर, राजकुमार सिंह, बिनोद बेदिया, राजेश बेदिया, जीतेन्द्र हांसदा, कैलाश प्रसाद, राजपति कुमार, रविंद्र सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम, अजय मरांडी, विजय सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!