मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी 

रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार पतरातू प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत भवन में मंगलवार को जलापूर्ति हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया रविंद्र करमाली की अध्यक्षता में हुई। शिविर में लघु सिंचाई प्रमंडल रामगढ़ के सहायक अभियंता आसिफ रजा, कनीय अभियंता आशीष रंजन और निलय विजयी खलको सहित पंचायत प्रतिनिधि, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत में जलापूर्ति की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जल मीनार, चापानल और कुंओं की स्थिति पर जानकारी साझा की गई। 

इस दौरान मुखिया रविंद्र करमाली ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित कर जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए आवेदन दिया जाएगा। सर्वसम्मति से ऐसे पांच स्थानों का चयन किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

अवसर पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्रामसभा के लिए कंडेर पंचायत को प्रथम स्थान प्राप्त होने और चार लाख रुपये का पुरस्कार मिलने पर हर्ष जताया गया। मौके पर अनीता देवी, विमला देवी, सुमन एक्का, शीला देवी, दशमी देवी, यशोदा देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, कुंती देवी, नीलम कुमारी, मानव देवी, सुनीता देवी, मनोज मुंडा, लालदेव बेदिया, रामनाथ मुंडा, अजीत कुमार, विकास कुमार, संजय बेदिया, विरेंद्र बेदिया, सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!