रामगढ़: कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़का चुंबा में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कुल 320 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। मामले में अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ चंदन वत्स ने जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुज्जू ओपी प्रभारी को बीती शाम गुप्त सूचना मिली कि बड़काचुंबा में ठाकुरगोड़ा में चिकन दुकान और बरगांछ के निकट राधेश्याम जेनरल स्टोर के पास अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। ओपी प्रभारी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत को दी। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस निरीक्षक मांडू अंचल रजत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी के निर्देश दिए।
छापामारी के क्रम में पुलिस ने बड़का चुंबा में एक घर से करीब कुल 320 बोतल (करीब 140 लीटर) शराब बरामद किया गया। अवैध शराब की बिक्री करनेवाले राधेश्याम महतो (50 वर्ष) पिता स्व. ज्योति महतो, निवासी बड़का चुंबा, थाना मांडू जिला रामगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसके द्वारा दोनों स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी।इस संबंध में मांडु (कुज्जू) थाना काण्ड संख्या 101/2026, दिनांक 06. 05.2026, धारा- 274/275 बीएनएस एवं 47 झारखण्ड उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है।
छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक मांडू अंचल रजत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार गौतम, ओंकार पाल, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार, गणेश महतो सदलबल शामिल थे।
|
अभियान में जब्त शराब Godfather बीयर 650 ml 24 बोतल, Godfather बीयर 500ml – 3 केन, Sterling Reserve B7 -375 ml- 15 बोतल, Mc Dowells No-1- 375ml- 22 बोतल, Sterling Reserve B7-180 ml- 28 बोतल, Iconiq White-375 ml-07 बोतल, Royal Stag 375 ml- 02 बोतल, Royal Challenge-180 ml 11 बोतल,Iconiq White-180 ml- 15 बोतल, Old monk xxx Premium Rum-375ml 04 बोतल,Old monk xxx Premium Rum-180ml- 04 बोतल, 8PM Premium Black-180ml-16 बोतल। Mc Dowells No-1-180ml- 26 बोतल, Iconiq Beverages EL Chapo-750 ml-58 बोतल, Kingfisher Strong बीयर-650ml-72 बोतल, 8PM Premium Black-375ml- 06 बोतल, Royal Challenge-375ml- 02 बोतल, Blenders Pride-180ml- 05 बोतल जब्त किया गया है।
|
