बिहार कोलियरी कामगार यूनियन और भाकपा-माले ने सभा कर जताया विरोध 

सीसीएल प्रबंधन को चेताया, 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा 

गिद्दी/रामगढ़: सीसीएल की रेलीगढ़ा परियोजना कार्यालय के समक्ष बुधवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन और भाकपा माले ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोड सेल में व्याप्त समस्यायों को अविलंब दूर करने की मांग की गई।

इससे पूर्व पुराने ऑफिस से झंडा-बैनर के साथ जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता रेलीगढ़ा परियोजना कार्यालय (ओसीपी) पहुंचे। जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकल सेल के 248 दंगल के मजदूरों का हक मारा जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है। मैनुअल लोडिंग की जगह पेलोडर से काम लिया जा रहा है। पिछले 40-45 वर्षों से काम कर रहे हजारों असंगठित मजदूरों को बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि प्रबंधन जल्द मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं करती है तो इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करते हुए काम-काज ठप करा दिया जाएगा। 

सभा को सेंट्रल कमेटी सदस्य आरडी मांझी, राज्य समिति सदस्य राजेंद्र गोप, जिला सचिव पच्चु राणा, प्रखंड सचिव अशोक गुप्ता, जिला सदस्य बीसीकेयू अरगड्डा एरिया अध्यक्ष धनेश्वर तुरी सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन सुंदरलाल बेदिया ने किया। 

प्रदर्शन के दौरान रोड सेल से संबंधित मजदूरों की समस्याओं पर प्रबंधन को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसके माध्यम से रेलीगढ़ा परियोजना में पेलोडर की जगह मैनुअल लोडिंग कराने, 248 दंगल के मजदूरों को रोजाना काम देने, अधिक ई-ऑक्शन का डीओ मंगाने, लोडिंग प्वाइंट से कांटा घर तक बिजली की समूचित व्यवस्था करने समेत कई अन्य मांगें रखी गईं। जिसपर प्रबंधन की ओर से उचित पहल करने का आश्वासन दिया गया।

मौके पर इस्लाम अंसारी, बहादुर बेदिया, मनीष यादव, लालदेव यादव, जगदीश महतो, गोविंद राम, कैलाश महतो, दशरथ करमाली, तुलसीदास मांझी, जैनुल अंसारी, खेमलाल महतो, मनीष मांझी, सुरेश बेदिया, बहराम बेदिया, तूफानी राम, रमेश राम, राजकुमार, युनुस अंसारी, महेश बेदिया, रामू सिंह, देवनारायण गोप, फागू बेदिया, कजरी देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, कृपा देवी, रामप्रवेश गोप, आजाद अंसारी, हकीम अंसारी, अयूब अंसारी, सुखराम बेदिया, हरखू बेदिया, उमेश बेदिया, गणेश मांझी, शिवनारायण मांझी, रसका मांझी, एनुल हक, संजय मांझी, सलमान अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!