पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी विरोध प्रदर्शन में रहीं शामिल

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के बलकुदरा में ग्रामीणों ने ऐश डैम से बनने वाली ट्रांस्पोर्टिंग सड़क को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और मुखिया विजय मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण का पुरजोर विरोध किया। कहा गया कि बलकुदरा में पीवीयूएनएल के ऐश डैम से बासल थाना के बगल से होकर सड़क निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है। जिससे आम लोगों को प्रदूषण के साथ-साथ सड़क दुर्घटना बढ़ जाएगी। आगे सरकारी विद्यालय और तीखा मोड़ है। यहां किसी भी सूरत में सड़क बनने नहीं दिया जाएगा। 

वहीं बताया गया कि बलकुदरा ऐश डैम से भारी वाहनों का आगमन हेतु सड़क निर्माण किया जाना है। जिसे लेकर बीते 30 मई को बिना ग्रामीणों के सूचना दिए बासल थाना के समीप जमीन सर्वे का कार्य  किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा पूछने पर बताया गया कि पीवीयूएनएल कंपनी के ऐश डैम से ऐश ट्रांसपोर्टिंग के लिए सड़क निर्माण किया जाना है। सड़क बनने से कितने घर टूटेंगे और कितने जमीन की आवश्यकता है इसकी रिपोर्ट बना कर देनी है। इस पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध करते हुए सर्वे का का रोक दिया।

विरोध प्रदर्शन में राजाराम प्रसाद, आदित्य नारायण साहू, महेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, रतन प्रसाद, सुरेश साहू, विनय प्रसाद, मनोज प्रसाद, ललित प्रसाद, गणेश, चरण उरांव, राजू प्रसाद, ब्रजकिशोर प्रसाद, इकबाल हुसैन, गणेश मुंडा, राजेश सिंह, पिंटू सिंह, राजू उरांव, प्रवीण प्रसाद, विकास प्रसाद  सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!