अध्यक्ष राजीव रंजन और सचिव कन्हैया सिंह यादव बने 

भुरकुंडा (रामगढ़): भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय भुरकुंडा के कैंटीन में हुई। जिसमें मुख्य रूप से बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र ओझा, सचिव शंभू प्रसाद, उपाध्यक्ष स्नेहलता कुजूर, भुरकुंडा शाखा सचिव अनिल पासवान उपस्थित रहे। बैठक में सीसीएल बरका-सयाल जीएम यूनिट का पुनर्गठन करते हुए कमेटी की घोषणा की गई। 

नवगठित कमेटी में अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, सचिव कन्हैया सिंह यादव, उपाध्यक्ष  निर्मल महतो, योगेंद्र बाडाईक, धनंजय कुमार, सह सचिव फारूक राजा, रंजन राम, जामुनिया देवी, कोषाध्यक्ष महेश प्राजापति सहित कार्यसमिति सदस्यों में सत्यानारायण गुप्ता, मालती कुमारी, केवी देवी, सरस्वती देवी, नीलम कुमारी, झिरगी देवी, पूनम देवी, पूजा कुमारी शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!