गिद्दी (हजारीबाग): गिद्दी पुलिस ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर बुधवार को थाना क्षेत्र में जनसंपर्क कर सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से संवाद किया गया। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण और आम लोगों की सहूलियतों को लेकर सुझाव भी लिए गए। 

इस क्रम में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने लोगों से कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाएं। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब पुलिस को दें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें। पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और सहयोग के लिए पूरी तरह से तत्पर है। विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने 150 किलोग्राम जावा महुआ किया नष्ट

गिद्दी पुलिस ने बुधवार को रेलीगढ़ा में अभियान चलाकर तकरीबन 150 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने गुप्त सूचना के आधार पर सदलबल रेलीगढ़ा के मांझी टोला में छापेमारी की। इस क्रम में अवैध महुआ शराब बनाने के लिए झाड़ियों में छिपाकर रखा गया जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया गया। अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक रमेश चंद्र हजाम, सिपाही विक्की महतो शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!