प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

भुरकुंडा (रामगढ़): भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने 12वे वेतन समझौते को लेकर गुरुवार को सीसीएल बरका-सयाल की भुरकुंडा परियोजना के बांसगढ़ा खदान में पिट मीटिंग की। साथ ही सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा के प्रांगण में भी गेट मीटिंग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौशाद आलम और संचालन अनिल कुमार पासवान ने किया। इस दौरान जेबीसीसीआई 12वें वेतन समझौता के गठन में हो रहे विलंब को लेकर कर्मियों को जागरूक किया गया। सभी ने एक स्वर में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और 12वें वेतन समझौते का गठन जल्द से जल्द करने की मांग उठाई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के शीर्ष नेताओं के आह्वान पर कोल इंडिया की सभी इकाइयों में 25 से 30 जून तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि वेतन समझौते में हो रही देरी अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि  प्रबंधन समझौते को लेकर उदासीन रवैया अपनाये रही तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मुख्य वक्ताओं में शिवशंकर सिंह, सुभाष चन्द्र ओझा, शंभू प्रसाद सिंह, जेपी अग्रवाल, कन्हैया सिंह यादव, हरिनाथ महतो और लक्ष्मी प्रसाद शामिल रहे।

मौके पर ललन प्रसाद, सुखचैन सिंह, सुरेंद्र तिवारी, दिनकर कुमार सिंह, विनोद साहु, उपेंद्र सिंह, शिव कुमार, अरविंद कुमार, जगमोहन बेदीया, सतनारायण गुप्ता, केडी शरण, फारूक रजा, निर्मल महतो, मानती कुमारी, जामवन्ती देवी, पूजा कुमारी, बेबी देवी, बीना कुमारी, नीलम देवी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!