भुरकुंडा (रामगढ़): हूल दिवस के अवसर पर भुरकुंडा के मतकमा चौक के निकट वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अवसर पर कांग्रेस पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी की ओर से शहीद सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से पतरातु प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष देवानन्द प्रसाद, गंगाधर कुशवाहा, आलम अंसारी, बारिक अंसारी, रामशरण गिरी, मेराज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
हूल क्रांति के शहीदों को किया नमन

हूल दिवस पर कई सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों ने वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही नतमस्तक होकर उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की। श्रद्धांजलि देनेवालों में मनोज मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, दसाराम हेम्ब्रोम, सूरज मुर्मू, गंगावा मांझी, बब्लू सोरेन, सिताराम हेब्रोम, सुरजा हेब्रोम, समूलाल मुर्मू, संजूल कृष्णा मुर्मू, राज सोरेन, सुरेंद्र सोरेन, विशाखा, टुडू, गीता मांझी, सुनंदा,देवी सहित कई शामिल रहे।
