पतरातू प्रखंड के किन्नी गांव का रहनेवाला था मृतक

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के किन्नी गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की चेन्नई में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार लिंडा पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत अंतर्गत किन्नी गांव का रहनेवाला था। बीते कल शुक्रवार को हाइवा वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को विकास कुमार लिंडा अपने एक साथी के साथ एक ठेकेदार के माध्यम से कंस्ट्रक्शन के काम में मजदूरी करने चेन्नई गया था। इधर, शुक्रवार की रात परिजनों को स्थानीय पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि काम के दौरान एक वाहन ने उसे चपेट में लिया। घटना से परिजनों का बुरा हाल है और ग्रामीण काफी मर्माहत हैं।

एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि फिलहाल सारी प्रक्रिया पूरी कर शव लाए जाने की कवायद चल रही है। शोकाकुल परिजन और ग्रामीण शव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। मृतक अपने पीछे मां, भाई, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। तकरीबन एक वर्ष पहले विकास के पिता की मौत हुई थी। 

 

By Admin

error: Content is protected !!