पिस्का नगड़ी (रांची): सावन के पवित्र महीने में नगड़ी से 51 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का दल सिमडेगा जिले के प्रसिद्ध रामरेखा धाम और घोघरनाथ धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेगा और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा।

यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने विधिवत भगवान शिव की पूजा की और सभी के लिए सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन और ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच जत्थे ने नगड़ी से प्रस्थान किया। रवाना होते समय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।

धार्मिक यात्रा का नेतृत्व सत्येंद्र केसरी उर्फ सतेन भैया, पवन केसरी और संतोष केसरी कर रहे हैं। यात्रा में नगड़ी के विभिन्न मोहल्लों के महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार सावन में इस तरह की यात्राएं केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता से भी जोड़ती हैं। श्रद्धालु विभिन्न धामों में दर्शन और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।

By Admin

error: Content is protected !!