भुरकुंडा (रामगढ़): बासल थाना में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उत्साह के साथ मनाया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर थाना परिसर रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया। थाना परिसर में प्रभारी कैलाश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।

इस दौरान पुलिस कर्मियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति, डॉली देवी, अब्दुल कय्यूम अंसारी, सरस्वती देवी, राजेंद्र बेदिया सहित कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी, स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!