डाडी प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
गिद्दी (हजारीबाग): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाडी प्रखंड में देशभक्ति के माहौल के बीच विभिन्न स्थानों पर झंडातोलन किया गया।
डाडी मुख्यालय में प्रमुख दीपा देवी ने झंडा फहराया। इस मौके पर अनु प्रिय, कमला चन्द उपाध्याय, अतीत सिन्हा, राजस्व कर्मचारी रोहित मिश्रा, अजीत तिवारी, कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, संजय राम, बीरेन्द्र कुमार, रवि सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
वहीं गिद्दी थाना परिसर में थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने झंडातोलन किया। कार्यक्रम में थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रेलीगडा पश्चिमी पंचायत में मुखिया गुंजन साव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान पंचायत सचिव सरयू पासवान, भोला दुबे, मुन्ना त्रिपाठी, अक्षय उरांव, प्रदीप रजक, वार्ड सदस्य सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
तीनों स्थानों पर झंडातोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता तथा विकास का संकल्प लिया गया।
