भुरकुंडा (रामगढ़): एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल सयाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि बीरेंद्र पासवान ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण, नागपुरी लोक नृत्य “झारखंड कर धरती” और “संदेसे आते हैं” सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। स्वागत गीत, देशभक्ति रीमिक्स और “हमने सुना था एक है भारत” नाटक को अभिभावकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि बीरेंद्र पासवान ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन व राष्ट्रप्रेम अपनाना चाहिए। प्रधानाचार्या नीलम कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे अधिकार के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। विद्यालय प्रबंधक अब्दुल मजीद ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

By Admin

error: Content is protected !!