भुरकुंडा। स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अवसर शनिवार को कूप मैदान भुरकुंडा में रनिंग रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर, 1600 मीटर, 400 मीटर एवं 100 मीटर तथा बालिका वर्ग के लिए 1600 मीटर, 400 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान विक्की महतो, द्वितीय विक्की ठाकुर एवं तृतीय स्थान विक्की बेदिया ने प्राप्त किया। वहीं 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान संतोष गुंडा, द्वितीय शुभ यादव और तृतीय विपिन सोनी रहे। 400 मीटर दौड़ में राहुल लिंडा, ऋतिक बेदिया एवं राजू सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में राजन कुमार प्रथम, सोनू बेदिया द्वितीय एवं जीतू बेदिया तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग के 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रीमा गुप्ता, द्वितीय निराशा कुमारी एवं तृतीय निकिता कुमारी ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में दिव्या गुप्ता प्रथम, विनीता सोरेन द्वितीय एवं रानी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 100 मीटर दौड़ में मनीषा मुर्मू ने प्रथम, माही गोस्वामी ने द्वितीय एवं मनशी हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम, समाजसेवी पप्पू सिंह एवं मेजर विजय सिंह मुखिया व्यास पांडेय, पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी, शंकर मांझी, बिहारी मांझी, अमित साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहन और राष्ट्रगान से हुई। अवसर पर समिति सदस्य ने अतिथियों का स्वागत शॉल देकर किया।
मौके पर अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।
समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में रनिंग रेसिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता समिति अध्यक्ष सोनू राम, उपाध्यक्ष सूरज हेंब्रम, कोषाध्यक्ष सागर वर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार मोदी, सदस्य रंजीत साव, विक्की महतो, विपिन सोनी, दीपक बेदिया, के डी सिंह, रवि गोस्वामी, प्रकाश सोनी, सुलेंद्र सोरेन, कृष्णा मोदी, सूरज रजक, शंभू लाल, प्रकाश कुमार, कृष्ण मुर्मू, राजेन्द्र यादव साहित अन्य लोगों ने अपना योगदान दिया।
