हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अटल सेवा केंद्र में पूरे उत्साह के साथ झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ सुरेंद्र सिन्हा जी ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनसेवा की भावना को पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। अटल सेवा केंद्र इसी सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कृष्णा सिन्हा, रफीक अंसारी, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, रंजीत सिंह, मुकेश सिंह, संजय कुमार, राजेश कुमार, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, वेद प्रकाश, सत्यजीत वर्मा, सुमित सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

