भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी पंचायतों, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं चौक-चौराहों और गली मुहल्लों में भी जगह-जगह झंडा फहराया गया।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय भुरकुंडा में मना स्वतंत्रता दिवस

भुरकुंडा बाजार स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय भुरकुंडा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यक संजय शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी दी।

मौके पर रोहित कुमार मिश्रा, निर्मल राम, शिव कुमार, चन्द्रा सिन्हा, सुनिल कुमार, अल्मा कांता कुजूर, बबीता कुमारी, नेहा यादव, दिप्ती कुमारी, उर्मिला कुमारी, मीना देवी, दिव्या सुमन, मुक्ता एक्का, विद्यालय अध्यक्ष रिंकू दास,सीमा मुखर्जी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएँ, गणमान्य लोग मौजूद थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भुरकुंडा नगर इकाई ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौके पर 101फीट लम्बे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसकी शुरुआत जवाहर नगर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल से हुई। यात्रा भुरकुंडा बाजार होते हुए बिरसा चौक पहुंची। जहां भगवान बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा पुनः भुरकुंडा बाजार होते हुए पुनः डॉन बॉस्को स्कूल पहुंच संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में झारखंड प्रांत के जनजातीय छात्र प्रमुख पिंटू मुंडा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत कुमार, पूर्व जिला संयोजक शुभम गिरी, दुलमी नगर मंत्री सचिन पटेल, भुरकुंडा नगर मंत्री अभिनव यादव, प्रमुख कार्यकर्ता सागर बजरंगी, राजू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सयाल में जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सयाल अंबाजीत कॉलोनी स्थित जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

मौके पर रामगढ़ जिला अध्यक्ष रामगढ़ जगदीश राम, मीडिया प्रभारी रामगढ़ तापेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष हजारीबाग महिला प्रकोष्ठ पिंकी देवी, जिला उपाध्यक्ष रामगढ़ आरती देवी, राजकुमार तुरी,ललन तुरी, जिला संगठन सचिव हजारीबाग कोलेश्वर राम, जिला सचिव सुजीत राम, जिला उपाध्यक्ष रामगढ़ महिला प्रकोष्ठ सीता देवी, शिवकुमार ओझा, कोयला खदान संघर्ष समिति केंद्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा, अरूण राम,सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!