ज्योति विकास विद्यालय पालू में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

पतरातू (रामगढ़): ज्योति विकास विद्यालय पालू के प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कामेश्वर महतो ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पालू पंचायत की मुखिया पानो देवी एवं समाजसेवी श्री वीरेंद्र पासवान ने सफल विद्यार्थियों को मेडल, शील्ड एवं प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामेश्वर महतो, उपप्रधानाध्यापक लाल किशोर महतो, बाबूलाल महतो, विजय ठाकुर, अमरलाल मुर्मू, सज्जाद अंसारी, निर्मल यादव, जय सिन्हा, अजय प्रजापति, रिंकी देवी, रिंकी कुमारी, उषा कुमारी, ललिता टोप्पो, कुंती कुमारी, सलमा परवीन, अंबिका कुमारी एवं अजय लोहड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

नालंदा नर्सिंग स्कूल और भारत पब्लिक स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस

नालंदा नर्सिंग स्कूल और भारत पब्लिक स्कूल परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक श्री हरि नारायण प्रसाद ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।

समारोह में शिक्षिका सविता कुमारी, माही कुमारी, अनिता कुमारी, संध्या कुमारी, गुप्ता निशा शर्मा एवं रोजी परवीन सहित एएनएम प्रिया टोप्पो, मासूम कुमारी, मनीषा कुमारी, नेहा हेंब्रम, काजल कुमारी, संध्या कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रोशनी कुमारी एवं सोनाली कुमारी उपस्थित रहीं।

 अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे एवं अभिभावक भी समारोह में शामिल हुए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था के निदेशक हरि नारायण प्रसाद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

By Admin

error: Content is protected !!