गिद्दी (हजारीबाग): उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया। अवसर पर  मुख्य अतिथि डाड़ी प्रखंड प्रमुख दीपा देवी ने झंडोत्तोलन किया। इसके उपरांत सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पंचायत के मुखिया उमेश करमाली और पंचायत समिति सदस्या कीनिया देवी भी शामिल रहीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

इस दौरान अपने संबोधन में दीपा देवी ने कहा की देश के वीर शहीदों और महापुरुषों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली और आज हमलोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। देश की एकता और अखंडता बनी रहे और देश प्रगति के पथ पर बढ़ता रहे इसके लिए हर नागरिक को भागीदारी निभानी चाहिए। 

वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य गुलचंद महतो ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देनेवाले शिक्षकों और छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित लोगों को साधुवाद और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपमुखिया बंसती देवी, प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद, लालधन महतो, सर्वेश कुमार सिंह,शिक्षक मुकेश कुमार महतो, तारकेश्वर ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, सुमित्रा देवी सुनिता कुमारी, सुदय कुमार महतो, कौशल महतो, बैजनाथ महतो, कालेश्वर महतो, करण कुमार, पूर्णिमा कुमारी, गीता देवी, सुनिता देवी, संतोष ठाकुर, सरजू महतो,चुरामन महतो, संजुल मांझी, रंजीत कुमार महतो, प्रदीप ठाकुर, प्रमिला देवी सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!