भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर के महुआटोला में चेहल्लुम के मौके पर जांबाज हिंदुस्तानी चेहल्लुम नौजवान कमेटी के तत्वावधान में रविवार को लाठी मुकाबला और मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने शिरकत की। मुकाबले में हप्पू, पिपरा, बरकठी, करमा, बदाही, और सिमरबेड़ा क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया।

लाठी मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी कला, साहस और संतुलन का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबले के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुकाबले में लश्कर-ए-हुसैनी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता का खिताब अपने नाम किया।जबकि दूसरे स्थान पर फैजोई रज़ा (हप्पू) और तीसरे स्थान पर हैदर स्टार (करमा) की टीम रही। वहीं मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रही। जबकि मेले में झूले आकर्षण का केंद्र बने रहे। आयोजकों ने बताया कि चेहल्लुम के अवसर पर आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और पारंपरिक कला के प्रदर्शन के उद्देश्य से लाठी मुकाबला और मेले का आयोजन किया गया।

आयोजन को सफल आयोजन में कमेटी के मुख्य संरक्षक मोहम्मद नाईस आलम, अध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी, सचिव मोहम्मद इजहार, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!