मांडू (रामगढ़): पड़ाव दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अशोक साहू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक और सुंदर बनाई जाएगी। पूजा पंडाल और डेकोरेशन लाइट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं निर्णय लिया गया कि नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही ब्राह्मण निरंजन पांडे और आशीष पांडे द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा पाठ प्रारंभ किया जाएगा। कलश स्थापना से प्रतिदिन शाम 6:30 बजे नवदुर्गा मां की आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
अवसर पर पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें स्थाई अध्यक्ष बैजनाथ साहू, अध्यक्ष धनेश्वर साव, उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद, सचिव अजय कुमार, सह सचिव पन्नालाल साव, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद और चंद्रशेखर कुमार चुने गए। जबकि प्रभुवन राम, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, अर्जुन साव, प्रदीप साव, राज कपूर साव, नंदकिशोर प्रसाद, फूलन साव, प्यारेलाल साव, संजय कुमार, मुंशी साव संरक्षक बनाए गए।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालेश्वर साव, सूरज कुमार, शंकर कुमार, रमेश कुमार, दीपक कुमार, पिंटू कुमार, अंकित कुमार, भीम कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
