• 440 मतदाताओं ने किया मतदान, 236 वोटों से जीते
• 7 महिला सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
उरीमारी (हजारीबाग): गरसुल्ला प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बड़कागांव सह निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो ने बताया कि चुनाव को लेकर 5 अक्टूबर को नामांकन हुआ था। 6 अक्टूबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। उम्मीदवार सोहामुनी टुडू और ललिता देवी ने चुनाव से पहले अपना नाम वापस ले लिया था।गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान चला। कुल 512 वोटरों में से 440 वोट पड़े। चुनाव के दौरान उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों को मतदाताओं और ग्रामीणों ने गुलाल और माला पहनाकर बधाई दी।
अध्यक्ष पद का परिणाम
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना कुल 9 राउंड में हुई। जिसमें रामविलास गोप को 333 वोट मिले जबकि जगदेव बेदिया को 97 वोट मिले। 10 वोट रद्द माने गए। रामविलास गोप ने अपने प्रतिद्वंदी जगदेव बेदिया को 236 वोटों से हरा कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
पुरुष कार्यकारिणी सदस्य का परिणाम
पुरुष कार्यकारिणी के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। 16 वोट रद्द हुए। चुनाव में अरविंद कुमार को 296 वोट, अखिलेश बेदिया को 280 वोट, अमरेंद्र कुमार हांसदा को 268 वोट, महेश बेदिया को 259 वोट, राजकुमार बेदिया को 246 वोट, राजेश सोरेन को 240 वोट, अनिल कुमार बेदिया को 147 वोट, राजू उरांव को 120 वोट, सरोज कुमार बेरिया को 112 वोट, ज्योति लाल बेदिया को 110 वोट, राजकुमार बेदिया को 109 वोट और अभय कुमार को 102 वोट प्राप्त हुए।
महिला कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्वीटी देवी, नीलम देवी, किरण देवी, कांति लुगून, नीलू देवी, शांति देवी और अंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
मौके पर नापो खुर्द पैक्स अध्यक्ष विक्रम निशांत, आंगो पैक्स शिबू कुमार महतो, नयाटांड पैक्स अध्यक्ष खेमलाल महतो, चोपदार बलिया पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र यादव, पोटंगा पैक्स अध्यक्ष सुभाष बेदिया, डाड़ी पैक्स अध्यक्ष असित महतो, पंचायत समिति सदस्य संटू बेदिया, राजकुमार सिंह, खगेश्वर मांझी, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

