मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को 16 अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित

बड़कागांव (हजारीबाग): सांढ पंचायत भवन में केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष भीखन महतो और संचालन सचिव बासमती कुमारी ने की। बैठक में समाज के विकास एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें मैट्रिक, इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 16 अक्टूबर को सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

वहीं बताया गया कि समाज के लिए अपना भवन निर्माण करने के उद्देश्य से शिवाडीह गांव में भूमि का निरीक्षण किया गया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद जल्द ही भूमि पूजन कर भवन निर्माण की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही समाज में होने वाले विवाह समारोहों को व्यवस्थित एवं सामाजिक रूप से दर्ज करने के उद्देश्य से वर-वधू को समाज की ओर से विवाह प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

वहीं झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा की समाप्ति की गई।

मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष भीखन महतो, सचिव बासमती कुमारी, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी महतो, सत्यदेव कुमार, कुंवर महतो, केशवनाथ महतो, नगीना कुमारी, चंपा देवी, राधा कुमारी, सुधा कुमारी, विजेंद्र कुमार, संतोष कुमार दांगी, गुलेश्वर कुमार, जितेंद्र कुमार, लखन महतो, राजेंद्र महतो, चुरामन महतो, गीता कुमारी, लीलावती देवी, गुड़िया देवी, गिन्नी वर्मा, संतोष कुमार मेहता, संतोष कुमार कुशवाहा, रवि दांगी, गोपी कुमारी, कलावती देवी, लीला कुमारी, रेखा देवी, रितु देवी, रिंकी देवी, मनोज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।