रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी इंडियन ऑयल इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप के पास से की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन युवक किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना पर पहुंची टीम ने लाल-काले रंग की बाइक सवारों को पकड़ा। तलाशी में हथियार व गोलियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस और रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। मामले में जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 281/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि तीनों का नाम कमल भूषण हत्याकांड से जुड़े मामले में भी सामने आया था। पुलिस हथियारों के स्रोत और वारदात की योजना की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है। आकाश वर्मा पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट, संदीप प्रसाद पर लूट, हत्या और रोहित सिंह पर चोरी, अपहरण, हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं।