रांची: शारदीय नवरात्र को लेकर राजधानी में पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में रातू रोड स्थित इंद्रपुरी-1 में दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन और खूंटी पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ और समिति के सदस्यों ने इस वर्ष के आयोजन को भव्य रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
भूमि पूजन के साथ ही इंद्रपुरी में दुर्गा पूजा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह, संरक्षक अशोक यादव, अध्यक्ष आशुतोष कुमार सोनू, कार्यकारी अध्यक्ष अमित सिंह, सचिव विक्की सिन्हा, कोषाध्यक्ष सन्नी सिन्हा और संयोजक प्रशांत सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समिति के संयोजक मंडल में रिशु रितेश, दिग्विजय सिंह, उज्जवल तिवारी और विकास महतो शामिल हैं। वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए वरीय उपाध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार, रौशन शर्मा, बंटी कुमार, आशुतोष सिन्हा, रूपम कुमार, रिशु सिंह और अंकित कुमार की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा, रौनित कुमार और मोनू खलखो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सदस्यों सुरेंद्र सिंह, अजय वर्मा, अभय कुमार, जयराम सिंह, तरुण वर्मा, विजय सिंह, मुकेश सिंह, कक्कू सिन्हा और सुनील बर्नवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा व्यवस्था को सुचारू रूप से संभालने के लिए सत्यम कुमार, लक्की कुमार, अतुल कुमार, गौरव कुमार, मन्नत कुमार और चिकू कुमार समेत दर्जनों युवा सदस्य जुटे रहे।
समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सोनू ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वर्ष मां दुर्गा के पंडाल को विशेष आकर्षक थीम पर सजाया जाएगा। आने वाले दिनों में मूर्ति निर्माण, विद्युत सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को गति दी जाएगी।
