मांडर (रांची): मांडर बाजार टांड़ स्थित एलआईसी बिल्डिंग में बुधवार को नए एयरटेल अर्बन स्टोर का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन प्रोपराइटर अजय कुमार साहू की पुत्री आनवी कुमारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। स्टोर में सिम से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सिम अपग्रेड, नया सिम कनेक्शन, पोस्टपेड बिल भुगतान और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर (Wi-Fi) कनेक्शन सहित सभी डिजिटल सेवाएं एक ही जगह पर मिलेंगी।
अवसर पर संचालक अजय कुमार साहू ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से स्टोर खोला गया है। वहीं एयरटेल के सेल्स मैनेजर आदित्य कुमार ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को त्वरित सेवा देना है। मांडर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में स्टोर खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।
मौके पर विजय रजक, नौसाद अंसारी, सोनू, रसीद अहमद, पंकज गुप्ता, राहुल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार और गणमान्य लोग मौजूद थे।
