हजारीबाग: जमशेदपुर पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय बुधवार को हजारीबाग पहुंचे। अपने दौरे के क्रम में वे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के आवास पहुंचे और सांसद के पिता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान ब्रजकिशोर जायसवाल ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सरयू राय का स्वागत एवं सम्मान किया। दोनों नेताओं के बीच पुरानी यादों को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा, सांसद कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, विजय यादव, बड़कागांव विधानसभा की सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, प्रमोद साव, जदयू नेता राकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
