गिद्दी (हजारीबाग): श्रमिक नेता शहीद कॉमरेड लालमोहन बेदिया का शहादत दिवस गिद्दी में सोमवार को सादगी के साथ मनाया गया। कुरकुट्टा स्थित पैतृक निवास से सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला, जो नारेबाजी करते हुए गिद्दी स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पहुंचा। जहां उनकी पत्नी लालमणि देवी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।
इस दौरान भाकपा (माले) और एसटी-एससी-ओबीसी काउंसिल के नेताओं ने कहा कि लालमोहन बेदिया ने मजदूरों, गरीबों और वंचितों के हक के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
मौके पर उमेश बेदिया, शक्ति बेदिया, दर्शन गंझू, राजेंद्र गोप, आजाद भुइयां, बालेश्वर राम, जगरनाथ पासवान, अरुण राम सुरेश पासवान, महादेव मांझी, लखन मुंडा, गोबिंद राम, राजेंद्र करमाली, गोपाल महतो, सुखदेव मुंडा विनोद बेदिया, महेश मुर्मू, कृष्ण कुमार दिवाकर, अजीत प्रजापति सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
