रातू: झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शकील अंसारी को दक्षिण कोरिया से ताइक्वांडो की 4th Dan ब्लैक बेल्ट मिली है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में रॉयल पाम इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या शबनम आरा, मोहम्मद मन्नावर, मो. आरिफ समेत खेल पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

8 अक्टूबर को जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप

रॉयल पाम इंटरनेशनल स्कूल, सिमलिया, रातू में 8 अक्टूबर 2026 को रांची जिला इंटर स्कूल ओपन यूनाइटेड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसमें रांची जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एमडी जमील अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर ताइक्वांडो को बढ़ावा देना तथा बच्चों में अनुशासन, फिटनेस और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना है।