मांडर: मांडर कॉलेज में एनएसयूआई ने अपनी नई इकाई का गठन किया है। रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई की ओर से गठित कार्यकारिणी में अमित कुमार को अध्यक्ष और सबान अंसारी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव की स्वीकृति, ऑल यूनिवर्सिटी इन-चार्ज गोपाल कृष्णा चौधरी के मार्गदर्शन और रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली के नेतृत्व में इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सत्यम सिंह, अबू शनीब और सुजीत नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुद्दसिर अंसारी और शाद आलम को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

विद्या रानी, अरबाज अंसारी और रानी कुमारी सचिव नियुक्त की गई हैं। दानिश अंसारी, मित्यास खालखो, सुमन उरांव, अदनान अंसारी और ज़करी अंसारी संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। अब्दुल राज़िक, शमशाद अंसारी और अताउल्लाह अंसारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संगठन के सिद्धांतों और अनुशासन के अनुरूप काम करने की अपील की।

रांची विश्वविद्यालय महासचिव अबू राफे ने कहा कि नई टीम छात्रों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठा व समर्पण के साथ काम करेगी।