दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन में सभी का सहयोग जरूरी: राघवेंद्र शर्मा
भुरकुंडा (रामगढ़): आगामी दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को भदानीनगर ओपी में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने की। बैठक में ओपी प्रभारी अख्तर अली समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, णमान्य लोग और पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में पूजा के दौरान विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
अवसर पर एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल और आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था हो। अग्निशमन, सीसीटीवी कैमरे और पार्किंग व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए। एसडीपीओ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का सभी अनुपालन करें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को अविलंब दें।
बैठक में भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। किसी प्रकार के हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस सभी जरूरी कदम उठाएगी।
मौके पर मुखिया आनंद दुबे, नितेश ओझा, विद्या सागर ओझा, हरीलाल बेदिया, आजाद अंसारी, रामनारायण, शिव नारायण बेदिया, प्रदीप शर्मा, रईस आलम, बिनोद तुरी, भुनेश्वर महतो, बालदेव राम, देवानंद महतो, सरवन कुमार, अखिलेश टोप्पो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
