गिद्दी (हजारीबाग): गिद्दी थाना क्षेत्र के रेलीगढ़ दोतल्ला में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रेलीगढ़ा दोतल्ला के निकट जंगल की झाड़ी में छिपा कर रखे गए करीब 70 किलो अवैध जावा महुआ को नष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसआई रमेश हजाम के नेतृत्व में पुलिस दल ने इलाके में छापेमारी की। छानबीन के दौरान पुलिस ने बांस-बल्लियों और तिरपाल से छिपाकर रखे गए लगभग 70 किलो महुआ जावा बरामद करते हुए नष्ट कर दिया। 

मामले को लेकर गिद्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस से साझा जरूर करे। छापेमारी दल में गिद्दी थाना के दामूराम बोयपाई, सीबीयू पूर्ति सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।