प्रतिभाओं को मंच मिले, तो राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे युवा -हकीम अंसारी
रांची: उरुगुट्टू में रविवार को स्व. लाल अजय नाथ शाहदेव फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आजसू पार्टी के रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में शिव संगम क्लब, चूटू और स्व. महेंद्र मुड़ स्पोर्टिंग क्लब, उरुगुट्टू के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। पेनाल्टी शूटआउट में शिव संगम क्लब, चूटू ने दो गोल दागकर जीत दर्ज की।

इस मौके पर हकीम अंसारी ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में फुटबॉल की अपार प्रतिभा है, जरूरत सिर्फ उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की है, ताकि वे अपनी पहचान राज्य और देश स्तर पर बना सकें। खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिल सके।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कांके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष लाल मृत्युंजय नाथ शाहदेव, सचिव जुलकर नैन और कोषाध्यक्ष मनरूदीन अंसारी उपस्थित थे। इनके अलावा राजू नायक, आजाद अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मनोज महतो, फारूक राजा, प्रेम प्रकाश सिंह, साहिल अंसारी, आकिब अंसारी, कमरूल होदा, जिलानी अंसारी, नजीर अंसारी और बशीर अंसारी भी मौजूद रहे।

