रांची: धुर्वा के जगन्नाथपुर, बड़कागढ़ में श्री श्री महादुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 300 से अधिक महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। शहीद मैदान तालाब से जल लेकर श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया।

पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने भक्ति गीतों और माता के जयकारों के बीच यात्रा में हिस्सा लिया। पूजा स्थल से निकली यात्रा शहीद मैदान तालाब पहुंची। वहां विधि-विधान से जल भरने के बाद श्रद्धालु वापस लौटे। कलश स्थापना के साथ पूजा उत्सव की शुरुआत हुई।

समिति इस वर्ष अपना 60वां वर्ष मना रही है। हीरक जयंती वर्ष के मौके पर समिति ने पूजा आयोजन में सहयोग और दान देने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों के प्रति आभार जताया।

समिति के अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, सचिव परमेश्वर सिंह और कोषाध्यक्ष रमेश महंती सहित कई सदस्य आयोजन में शामिल हुए। इनमें रविकांत रामा, मनोज (मंत्री), महावीर साहू, रवि साहू, विनोद साहू, अखिलेश शर्मा, जय प्रकाश, सुनील पांडे, गौतम सिंह, राहुल सिंह, अंकित साहू, रितिक सिंह, प्रिंस, हर्ष महंती, रोहित इंदवार, राहुल तिवारी, बिटु (डोगेश्वर), कन्हैया साहू, बुलबुल, आशीष बाबू, आदित्य, विक्की, अंश महंती, ओम तिवारी, समीर, रोहित साहू, कृष मिश्रा, संचय, शिवराज, अमित, पवन और सूरज समेत अन्य लोग मौजूद थे।

