जमकर हुई आतिशबाजी, पूर्व सांसद रमेन्द्र कुमार और महाप्रबंधक रंजय सिन्हा रहे मौजूद
सयाल (रामगढ़): दशहरा पर सयाल हिलव्यू स्टेडियम में बुधवार को भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और रावण और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। दहन देखते ही पूरा स्टेडियम जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा मौजूद रहे। उनके निर्देश पर एसओ (ईएण्डएम) संजीव कुमार झा ने रावण और कुम्भकरण का पुतला दहन किया।

रावण दहन से पहले स्टेडियम में आकर्षक आतिशबाजी की गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रावण दहन देखने के लिए आसपास के कोयलांचल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व सांसद रमेन्द्र कुमार ने कहा कि विजयादशमी हमें बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देता है। वहीं सीसीएल जीएम रंजय सिन्हा ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
अवसर पर सतीश सिन्हा, मोतीलाल सिंह, सतीश सिंह, बृजकिशोर पासवान, संतोष ठाकुर, प्रसन्न कुमार कुंदन, उदय मेहता, वीरेन्द्र पासवान, बिनोद सिंह, सुधीर यादव, प्रेम पासवान, पूजा समिति के सचिव शंकर सिंह, सयाल उत्तरी पंचायत के मुखिया सतेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

