रामगढ़: जिले में होमगार्ड बहाली के तहत शनिवार को सिद्धू-कान्हू मैदान में दुलमी प्रखंड (ग्रामीण) के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच हुई। इसके साथ ही पुरूष अभ्यर्थियों की हिंदी लेखन परीक्षा भी ली गई। इसके उपरांत पुरुष अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का विवरण जारी कर दिया गया। जारी सूची में कुल 92 अभ्यर्थियों के रोल नंबर वार प्राप्तांक प्रकाशित किए गए हैं। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों की उंचाई और सीने की मापी हुई। इसके साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और हिन्दी लेखन परीक्षा का आयोजन किया गया। 

प्रकाशित विवरण के अनुसार सभी 92 अभ्यर्थी शारीरिक मापदंडों में पास हैं। दौड़ में सभी को 10 अंक मिले हैं, जबकि हाई जंप और लांग जंप में 5 से 10 अंक के बीच प्रदर्शन रहा है। कुल प्राप्तांक 21 से 30 अंकों के बीच रहा। चार अभ्यर्थी रोल नंबर Dulm100095, Dulm100977, Dulm101147 और Dulm101716 ने सर्वाधिक 30 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 29 अंक पाने वाले 7 अभ्यर्थी हैं जिनमें Dulm100037, Dulm100156, Dulm100283, Dulm100658, Dulm100718, Dulm100968 और Dulm101433 सहित अन्य शामिल हैं। सबसे कम 21 अंक रोल नंबर Dulm101262 को प्राप्त हुआ है। 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्राप्तांकों का प्रकाशन है। परीक्षाफल और मेधा सूची का प्रकाशन पृथक रूप से किया जाएगा। सूची झारखंड गृह रक्षा वाहिनी रामगढ़ कार्यालय के सूचना पट पर और संबंधित प्रखंड कार्यालय में देखी जा सकती है।

सभी 92 अभ्यर्थियों का प्राप्तांक देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

https://ramgarh.nic.in/hi/notice_category/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80/