रामगढ़: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें एसपी मुकेश कुमार लुनायत भी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने चुट्टूपालू घाटी में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने घाटी में लाइट, साइन बोर्ड, स्पीड कंट्रोल, हाई मास्ट लाइट और CCTV दुरुस्त करने का निर्देश दिया। ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार करने को भी कहा।
बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा के दौरान DTO राजेश एक्का ने बताया कि इस माह 20 पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया।
इसके साथ साथ ही शहर को जाम से मुक्त करने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने, सघन वाहन जांच अभियान चलाने और ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान को सभी पेट्रोल पंपों पर सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। बैठक में गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को सम्मानित करने का भी निर्देश दिया गया।

