उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (RCMU) बरका-सयाल क्षेत्र की बैठक गुरुवार को क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न शाखा कमेटियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में यूनियन की सदस्यता बढ़ाने, संगठन को मजबूत बनाने और कोयला मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महाप्रबंधक कार्यालय से शशि कुमार दुसाध औरकरुणेश सिंह के नेतृत्व में संगठन से जुड़े नए साथियों का राजू यादव ने स्वागत किया।

कर्मचारियों का विश्वास ही हमारी प्रेरणा : राजू यादव

बैठक को संबोधित करते हुए राजू यादव ने कहा कि कर्मचारियों का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन हमेशा मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों और कल्याण से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारी ईमानदारी से मजदूरों के हित में काम करें और कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें।

 ये रहे मौजूद

बैठक में उरीमारी शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, बिरसा शाखा अध्यक्ष लालो महतो, शाखा सचिव कंचन मांझी, भुरकुंडा शाखा सचिव शिव शंकर पांडेय, सयाल-डी शाखा सचिव सत्येंद्र सिंह, विस्थापित नेता धर्मदेव करमाली, कानू मरांडी, बाल्मीकि यादव, भीम कुमार, राजकुमार सिंह, राजेंद्र यादव, तहल गोप, चरका यादव, संजय यादव, उपमुखिया सतीश कुमार, नाथू प्रसाद, राम प्रवेश दास, विकास कुमार, कल्याण कुमार मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित थे।