रांची: रातू रोड स्थित सरोवर नगर डैम साइड में काली पूजा की तैयारियों ने शनिवार को भूमि पूजन के साथ औपचारिक रूप ले लिया। नव युवक संघ काली पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूजा पंडाल निर्माण और इस वर्ष भव्य आयोजन को लेकर सदस्यों ने बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तय की।
बैठक में सर्वसम्मति से रविशंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष, अमित भगत को संरक्षक, रोहित सिंह और सौरभ सिन्हा को कोषाध्यक्ष, मयंक पाठक को उपाध्यक्ष तथा हर्ष कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति ने इस वर्ष पिछले आयोजनों की तुलना में बड़े स्तर पर काली पूजा मनाने का निर्णय लिया। साथ ही सरोवर नगर और आसपास के क्षेत्र के निवासियों से आयोजन में भागीदारी की अपील की। पूजा पंडाल का प्रारूप भी वर्ष 2026 के आयोजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बैठक में हिमांशु सिंह, निपुण पांडेय, अंगद भगत, अर्पित सिन्हा, कृष सिंह, आर्यन राठौड़, ऋषभ मिश्रा, प्रियांशु कुमार, प्रत्यक्ष राज, अमित राज, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ कुमार, आदित्य कुमार, शुभम कुमार, रुद्र सिंह और करण कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

