मांडर (रांची): दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने के लिए मांडर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली पहुंचे। प्रखंड अध्यक्ष नुरुल्लाह हबीब नदवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल शुक्रवार देर शाम मांडर से रवाना हुआ था।

दिल्ली पहुंचे दल में विधायक प्रतिनिधि रशीद अंसारी, समाजसेवी माशूक अली और जमील अंसारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में भाग लेंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा उनके प्रमुख मुद्दे हैं। रैली के जरिए वे इन मुद्दों पर पार्टी के आंदोलन को मजबूती देने का प्रयास करेंगे।