भुरकुंडा (रामगढ़): पटेल नगर में सोमवार को जेएम कॉलेज के समीप सोना EV शोरूम का शुभारंभ हुआ। शोरूम संचालक विशाल यादव की भगीनी सोना कुमारी ने विधिवत फीता काट कर शोरूम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व पंडित रामकुमार पाठक ने पूजा-अर्चना कराई।
अवसर पर संचालक विशाल यादव ने बताया कि शोरूम में भूमि कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी 50 हजार से 90 हजार तक की प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है। छठ महापर्व तक खरीदारी पर ग्राहकों को 3000 रुपये तक का विशेष डिस्काउंट और उपहार भी दिए जाएंगे।
मौके पर मुन्ना यादव, उदय कुमार सिंह, गिरधारी गोप, संजय यादव, रमाकांत दुबे, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना अग्रवाल, दारा सिंह, हरि लाल बेदिया, सुरेश पासवान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।


