8 महाविद्यालय के 22 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

भुरकुंडा: रिवर साइड स्थित मयूर स्टेडियम में मंगलवार को जुबिली कॉलेज भुरकुंडा के तत्वावधान में सोमवार को रिवर साइड मयूर स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. मिथलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जुबिली कॉलेज के प्राचार्य बाल कृष्णा, प्रो. आलोक और प्रो. राजेश कुमार ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी खिलाड़ी दुर्गावती और खिलाड़ी मुकेश तुरी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

*22 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*

प्रतियोगिता में कुल 8 कॉलेजों के 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें बालिका वर्ग में 18 और बालक वर्ग में 8 खिलाड़ी शामिल थे। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में इंडियन राउंड और कंपाउंड राउंड की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

*इंडियन राउंड के परिणाम*

_बालिका वर्ग:_
प्रथम – फुलमती कुमारी (संत कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग)
द्वितीय – मनीषा कुमारी (कर्णपुरा कॉलेज, बड़कागांव)
तृतीय – अंबिका कुमारी (कर्णपुरा कॉलेज, बड़कागांव)

_बालक वर्ग:_
प्रथम – अमन कुमार (सीएन कॉलेज, रांची रोड)
द्वितीय – लवजीत कुमार (मारखम कॉलेज, हजारीबाग)
तृतीय – अंजन कुमार (मारखम कॉलेज, हजारीबाग)

*कंपाउंड राउंड के परिणाम*

_बालिका वर्ग:_
प्रथम – ज्योति बाला (जुबिली कॉलेज, भुरकुंडा)
द्वितीय – साहिला शाहीन (पीजी विभाग, विनोबा भावे विवि, हजारीबाग)
तृतीय – स्वाति सिंह (जुबिली कॉलेज, भुरकुंडा)

_बालक वर्ग:_
प्रथम – प्रियांशु कुमार (आनंदा कॉलेज)

सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, एकाग्रता और तीरंदाजी के प्रति रुचि बढ़ाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शंभू प्रसाद, डॉ. एसपी पांडे, प्रो. टीके झा, प्रो. एसके मिश्रा, डॉ. बी रविदास, डॉ. गोपाल विश्वकर्मा, डॉ. एसएस पांडे, डॉ. एसपी दांगी, डॉ. बालमुकुंद, खेल प्रभारी प्रो. मनोज प्रसाद, प्रो. सुरेश सिंह, नारायण सिंह, कृष्णा, दीपक मुंडा, महावीर, अमन, सन्नी, गायत्री, करण, लालदेव चौधरी, सिकंदर सहित कॉलेज के कर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया।