भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा डी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बिहारी प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतरातू प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभाकर कुमार उपस्थित हुए।
विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। समारोह में उनकी पत्नी, पुत्र और पोते भी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। शिक्षक जीवनभर समाज को शिक्षा और संस्कार देने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यालय में बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और सभी के प्रति आभार जताया।
मौके पर अतिथियों और शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दी है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में सौंदा डी पंचायत मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पांडेय, मजदूर नेता अशोक शर्मा, वार्ड सदस्य सुबोध रजक, पंचायत स्वयंसेवक संतोष रजक, पतरातू प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील पांडेय, सचिव सुनील राम, मध्य विद्यालय अध्यक्ष सोनी कुमारी, उपाध्यक्ष गिरी जी, पूर्व प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार राणा, द्वारका मिस्त्री, विभा कुमारी, किशोर साहू, सत्येंद्र सिंह, रविश कुमार, मनोज सिंह, श्रीकांत कुमार, संजय सिन्हा, रूपेश कुमार, धनंजय सिंह और अमृत कुमार मंडल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित थे।
