उरीमारी (हजारीबाग): उरीमारी स्थित सूर्य मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, सिविल इंजीनियर चंदन झा, बिरसा परियोजना सिविल विभाग के संतोष कुमार और ईएंडएम विभाग के इंजीनियर अंकुर विश्वनाथ शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में हो रहे रंग-रोगन, पेंटिंग, लाइटिंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया गया। मंदिर परिसर को और अधिक आकर्षक, स्वच्छ, सुंदर एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर देते हुए समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर सीताराम किस्कू, विश्वनाथ मांझी, देवानंद इलेक्ट्रिशियन, लखन साव, टहल गोप, दीपक विश्वकर्मा, चंद्रिका साव, संजय कुमार यादव, महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, अशोक कुमार यादव, नाथू प्रसाद, सुनील यादव, दीपक यादव, विनय चौहान, नवीन जायसवाल, पप्पू यादव, जितेंद्र यादव, सज्जाद अंसारी, मुश्ताक अंसारी, प्रभु मांझी, ठेकेदार संघ से चुरामन ठाकुर, सरबजीत गंझू, अभिषेक कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित थे।