पतरातू (रामगढ़): पतरातू थाना क्षेत्र में एयरटेल टावर से एमयूएक्स मशीन की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी गया 5 लाख रुपये मूल्य का महत्वपूर्ण पार्ट सीएफपी-2 बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के मार्गदर्शन में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी बब्लू कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त बिहार के गया जिला स्थित पैरैया थाना क्षेत्र के बढ़निया गांव का रहने वाला है।

इस संबंध में पतरातु थाना में कांड संख्या 263/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस शेष सामान की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। छापामारी दल में थाना प्रभारी विकास आर्यन, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह सदलबल शामिल थे।



