बुढ़मू (रांची): बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़मू-चकमे मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो दुकानों से टकरा गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे दुकानदारों‌ को भारी नुकसान हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार गैस टैंकर चकमे से बुढ़मू की ओर आ रहा था। इस क्रम में टैंकर अनियंत्रित हो गया और दुकानों से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और सामान नष्ट हो गए। दुर्घटना से अफरातफरीका माहौल बन गया। गनिमत यह रही दुर्घटना के समय दोनों दुकानों में दुकानदार या ग्राहक मौजूद नहीं थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दुर्घटना की सूचना पर बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई। बताते चलें कि बुढ़मू में बीते कल बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। लगातार होती सड़क दुर्घटनाओं से लोग चिंतित हैं। सड़क पर बड़े वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।